बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्य सचिव ने पहली दफा सचिवालय संघ के नेताओं को लौटाया, विवाद बढ़ता देख चीफ सेक्रेट्री ने दो मांगों पर दी सहमति

मुख्य सचिव ने पहली दफा सचिवालय संघ के नेताओं को लौटाया, विवाद बढ़ता देख चीफ सेक्रेट्री ने दो मांगों पर दी सहमति

PATNA :  सत्ता के गलियारे में आज उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक साथ सैकड़ों सचिवालय कर्मी मुख्य सचिव के चेंबर तक पहुंच गए। दरअसल मुख्य सचिव दीपक कुमार ने  पिछले कई दिनों से आंदोलनरत सचिवालय कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया था। बड़ी आस लगाए सचिवालयकर्मी मुख्य सचिव के दफ्तर तक पहुँचे। लेकिन उनकी खुशी तब काफूर हो गई जब मुख्य सचिव ने किसी तरह की वार्ता से ही इंकार कर दिया। संघ के महासचिव जब मुख्यसचिव के चेंबर में गए तो उनके साथ किसी तरह की बैठक करने से इंकार कर दिया। बेवश संघ के नेता सचिवालय से निकल गए। मुख्य सचिव के इस व्यवहार से सचिवालयकर्मियों मे काफी गुस्सा देखा गया।

हालांकि मुख्य सचिव ने दुबारा सचिवालय संघ के नेताओं को बुलाकर दो मांगों पर सहमिति दे दी है। सचिवालय संघ का काफी दिनों से चली आ रही मांग सचिवालय सहायक के पदनाम में परिवर्तन को मुख्य सचिव ने स्वीकार कर लिया। साथ ही सचिवालय सेवा के रिस्ट्रचर पर भी मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हामी भर दी है। संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारी दो मांगों को मान लिया है।लिहाजा पिछले कई दिनों से संघ का चल रहा आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।

काला बिल्ला लगाकार काम रहे रहे थे सचिवालयकर्मी

सचिवालयकर्मियों ने 22 नवम्बर को सचिवालय मे बैठक की थी और नीतीश सरकार के खिलाफ में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया था। संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगो को लेकर कई बार अधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन दिया था। लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। लिहाजा संघ के आहवान पर 26 नवम्बर से सचिवालयकर्मी काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे थे। विवाद बढता देख मुख्य सचिव ने संघ के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। संघ के आठ मांगों में से दो पर सहमति बन गई है।

Suggested News