बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंगल पांडेय के महकमे पर मुख्य सचिव की रहेगी खास नजर, गुरुवार को संभालेंगे पदभार

मंगल पांडेय के महकमे पर मुख्य सचिव की रहेगी खास नजर, गुरुवार को संभालेंगे पदभार

PATNA : बिहार सरकार, भाजपा कोटे के मंत्री मंगल पांडेय के स्वास्थ्य विभाग के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। राज्य के नये मुख्य सचिव दीपक कुमार अब स्वास्थ्य विभाग पर खास नजर रखेंगे। दीपक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनका पहला लक्ष्य होगा। वे तय करेंगे कि हर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक डॉक्टर और दवा, दोनों पहुंचे।

बिहार सरकार ने मंगलवार को ही दीपक कुमार को नये मुख्य सचिव नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को जब मौजूदा मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह रिटायर होंगे तो वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण करने के एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र किया।

CHIEF-SECRETARY-WILL-BE-ON-SPECIAL-DUTY-OF-MANGAL-PANDEY-TAKE-CHARGE-ON-THURSDAY3.jpg

दीपक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर रखी हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द जैसे विषय प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। दीपक कुमार के मुताबिक, उनकी पूरी कोशिश होगी कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही तरीके से जमीन पर उतारें और  उसे अमल में लाएं। नये मुख्य सचिव की खास नजर स्वास्थ्य विभाग पर रहेगी।

दीपक कुमार पहले स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग की कई नयी योजनाएं लागू की गयी गयीं थीं। इस वक्त इनमें से कुछ योजनाएं बदहाल स्थिति में हैं। नये मुख्य सचिव इन बदहाल योजनाओं को ठीक करने की ठान चुके हैं।

CHIEF-SECRETARY-WILL-BE-ON-SPECIAL-DUTY-OF-MANGAL-PANDEY-TAKE-CHARGE-ON-THURSDAY2.jpg

दीपक कुमार बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। वे इंजीनियरिंग करने के बाद IAS के लिए चुने गये। उन्होंने सिस्टम एनालिसिस की विशेष पढ़ाई की है। उनकी प्रशासनिक दक्षता में तकनीकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि का बहुत बड़ा योगदान है।

Suggested News