बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जीत का जश्न मनाकर घर लौट रहे मुखिया समर्थकों की हुई जमकर पिटाई, 5 लोग हुए जख्मी

BIHAR NEWS : जीत का जश्न मनाकर घर लौट रहे मुखिया समर्थकों की हुई जमकर पिटाई, 5 लोग हुए जख्मी

NAWADA : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरा पंचायत के चिलौंगिया गांव में जीत की खुशी मना रहे मुखिया समर्थकों पर विरोधियों ने जोरदार हमला कर दिया। मारपीट के दौरान 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दहशत बनाने को लेकर हवाई फायरिंग भी किया गया। सभी लोगों को इलाज के लिए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में भगड़ महतो का पुत्र रामचंद्र महतो, राजेंद्र महतो का पुत्र दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार, मिथिलेश प्रसाद की पत्नी रेनू देवी, रामचंद्र महतो का पुत्र राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों ने बताया कि हम लोग प्रीति आदर्शी की जीत की खुशी मना रहे थे। इसके बाद हम लोग घर की ओर जाने लगे। उसी दौरान 10 से 15 की संख्या में लोग आए और मारपीट करना शुरू कर दिए। 

बता दें कि लोहरपुरा में प्रीति आदर्शी 1515 वोट लाकर जीत हासिल की। वही दो बार रहे मुखिया सिहन्ता देवी को 1121 मत ही प्राप्त हुआ और उनकी करारी हार हुई। विवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें 1 गोली चलाने की आवाज सुनाई देती है। वीडियो में कहा जाता है कि देखिए गोली छोड़ा जा रहा है। चार गोली चलाने की आवाज वीडियो में कैद की गई है। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि दहशत बनाने को लेकर ही गोलीबारी की गई है। हालाँकि NEWS4NATION इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा की दोनों तरफ से मारपीट हुई है। एक तरफ से 5 लोग घायल हुए हैं। अभी किसी भी तरह का कोई आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ है। गोलीबारी की कहीं पर पुष्टि नहीं की गई है। कुछ भी ऐसी जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News