बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अपहरण के दो घंटे के भीतर बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

BIHAR NEWS : अपहरण के दो घंटे के भीतर बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

VAISHALI : आज हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में अपहर्ताओं ने एक 12 वर्ष के बच्चे को अगवा कर लिया। इसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही की बच्चे को 2 घंटे के अंदर अपहर्ताओं के चंगुल से बचा लिया गया। बच्चे का नाम अभिनव बताया जा रहा है और अपहरण करने का आरोप उसके रिश्तेदार समेत चार लोगों पर लगा है। 

परिजनों के मुताबिक चार लोगों ने मिलकर बच्चे को अगवा कर लिया। जिसके बाद उसे सोनपुर के रास्ते ले जा रहे थे। लेकिन इसी बीच बच्चा के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस ने मौके से दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। 

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर बच्चे को अगवा क्यों किया गया था। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वैशाली एसपी मनीष के मुताबिक बच्चा के अगवा होने का जैसे ही पता चला। उसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से सोनपुर में हरिहरनाथ ओपी थाना क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा की आगे की कार्रवाई जारी है। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News