बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ऑटो पलटने से बच्चे की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

पटना में ऑटो पलटने से बच्चे की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA : पटना से सटे नौबतपुर में एकऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गयी। जिससे उस पर सवार 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि परिवार के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए नौबतपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान आयुष कुमार 14 वर्ष के रूप में की गयी है। वह थाना क्षेत्र के गोनवां निवासी राहुल सिंह का पुत्र था। घटना नौबतपुर-भुसौला मार्ग एनएच 139 पर मोतीपुर गांव के समीप शनिवार को शाम को हुई। बताया जाता है कि रजनीश शर्मा अपनी पत्नी सलोनी शर्मा और बेटी सानिया शर्मा, आकांक्षा शर्मा , आदित्य शर्मा और अपने 14 वर्ष के भतीजे आयुष के साथ ऑटो से जानीपुर के लोदीपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोतीपुर गांव के पास अचानक ऑटो पलट गई। 

ऑटो पलटते ही ऑटो में सवार आयुष कुमार बुरी तरह ऑटो में दब गए। जबकि रजनीश शर्मा की पत्नी सलोनी शर्मा और तीन बेटी बुरी तरह घायल हो गई। 14 वर्ष के भतीजे आयुष की मौत ऑटो में दबने से हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आयुष के घर चीख पुकार शुरू हो गया। लोगों ने बताया कि खुद रजनीश शर्मा ही ऑटो चला रहे थे।

वहीँ नेनुआ तोड़ने के दौरान गिरने से एक शख्स की जान चल गयी है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। यह घटना पटना के विक्रम थाना इलाके की है। जहां नगर पंचायत के मनेर तेलपा गांव निवासी रविन्द्र नारायण उर्फ टन्ना सिंह 55 वर्ष की नेनुआ तोड़ने के दौरान गिरने के कारण मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार, वे छत पर नेनुआ तोड़ने के लिए चढ़े थे। इसी क्रम मे वे छत से नीचे गिर गए थे। जिससे उनकी मौत हो गयी।

पटना से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News