मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार चीनी नागरिक ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार चीनी नागरिक ने जेल में की खुदकुशी की

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो दिन पहले बिना वीजा और पासपोर्ट के पकड़े गए चीनी नागरिक ली जियाकी ने जेल भेजे जानें के बाद मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में ही सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। उसने चश्मे के शीशे से अपने प्राइवेट पार्ट को चीरकर खुदकुशी का प्रयास किया,जिससे काफी खून बहने की वजह से बेहोश हो गया। फिलहाल उसे पुलिस अभिरक्षा में SKMCH में भर्ती कराया गया हैं। जेल प्रशासन का मानना हैं कि ली जियाकी ने आत्महत्या की कोशिश की है।

मामले को लेकर जेल प्रशासन ने अस्पताल वार्ड में साथी बंदियों से पूछताछ की तो पता चला कि चीनी नागरिक ने अपने चश्मे के शीशे को तोड़कर अपने शरीर के पार्ट को काटने का प्रयास किया, जिससे शौचालय में ही वह बेहोश हो गया। बताया गया है कि उसकी भाषा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे थे। उसने शाम में दही चुरा खाया था और फिर सो गया था। बीच में वह कभी-कभी खूब रोता भी था। उसके बाद शौचालय में जाकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दे कि बुधवार की देर शाम मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास भारत का वीजा नहीं था। हालांकि चीन का पासपोर्ट था। ली जियाकी नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। नेपाल के बीरगंज से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा था। जहां से कुछ दूरी के बाद लक्ष्मी चौक के निकट उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पूरे मामले को लेकर एसकेएमसीएच के अधीक्षक कुमारी विभा ने बताया कि जो बंदी भर्ती किए गए हैं। उनकी स्थिति ठीक है और उनका प्रॉपर इलाज चल रहा है। उनको कल रात में भर्ती किया गया था, जिसने चश्मे के शीशे से गला और हाथ को खरोच का अपने आप को डैमेज करने का प्रयास किया है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट