बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग का नीतीश पर हमला, कहा-सिग्नेचर नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी हो रहे हैं नियुक्त, नीतीश के शासनकाल में उनके MLA-MP और अधिकारी सब हैं भ्रष्टाचार में लिप्त

चिराग का नीतीश पर हमला, कहा-सिग्नेचर नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी हो रहे हैं नियुक्त, नीतीश के शासनकाल में उनके MLA-MP और अधिकारी सब हैं भ्रष्टाचार में लिप्त

दरभंगा-  ऑल इंडिया पासवान एकता मंत्र के तत्वावधान में सोमवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में पासवान स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शिरकत किया। सम्मेलन के बाद चिराग पासवान ने शिक्षक नियोजन नियुक्ति पर बिहार की नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से शिक्षक नियोजन में धांधली हो रही है। यह सभी को पता है। किस तरह से बैक डोर एंट्री की जा रही है। ये कहीं से भी बिहार के युवाओं के लिए ठीक नही है। चिराग पासवान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की आकांक्षा है कि वह प्रधानमंत्री बने। इसीलिए डोमिसाइल नीति को हटाया गया है। ताकि वह देश भर में दिखाएं कि हमने बिहार में कितने लोगों को रोजगार दिया है। जो मुख्यमंत्री बिहार में बिहार के लोगों को रोजगार नहीं दे पा रहा है। वह देशभर में रोजगार देने का दिखावा कर रहा है। यकीनन हमारे मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षा है। संभवतः आगामी चुनाव को लेकर है। वो चुनाव लड़ते है या नही लड़ते है। कम से कम मेरी पीढ़ी को तो यह याद नहीं है की मुख्यमंत्री जी ने आखिरी चुनाव कब लड़ा था।

वही चिराग पासवान ने नीतीश पर जमकर हमला करते हुए कहा कि ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जैसे बैक डोर से नियुक्ति करवाते हैं। इस तरह बैक डोर से मुख्यमंत्री बन जाते हैं। MLC के माध्यम से ये आते है और मुख्यमंत्री बन जाते हैं। जो मुख्यमंत्री जनता के बीच ना जाता हो। आखरी बार कब इन्होंने लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ा था। दो दशकों में किसी को याद नहीं है। आखिरी बार जब चुनाव दो जगह से लड़े थे उसमें से एक जगह  हार गए थे। इस बात का भी डर शायद उन्हें जरूर होगा।जो मुख्यमंत्री खुद चुनाव ना लड़ते हो ऐसे में जनता के दर्द को वह क्या समझेंगे।वही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह चर्चाएं चल रही है कि संभवत उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर मेरा कहना है कि हां वह वहां से क्यों नहीं लड़ सकते हैं। क्योंकि वह बिहार से तो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। क्योंकि उन्हें बिहार में पता है की वह किसी भी सीट से चुनाव लड़े इंक्लूडिंग नालंदा तो वह वहां से भी उनकी जमानत जप्त हो जाएगी। इसलिए बिहार की जनता ने जिसे नाकार दिया हो। तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया हो। वह दूसरे राज्यों में जाकर अपना विकल्प जरूर तलाश कर रहे हैं।

वही चिराग पासवान ने BPSC शिक्षक बहाली पर कहा कि इसमें जरूर धांधली हुई है और लेनदेन भी हुआ है। जो मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम जीरो करप्शन की नीति से चलते हैं। शायद ही इनके अलावा कोई और मुख्यमंत्री होगा। जिन्होंने करप्शन को इतना टॉलरेट किया होगा। भ्रष्टाचार इनके नाक के नीचे होता है और ये आंख बंद करके बैठते हैं। कोई भी अधिकारी हो विधायक हो। विभाग हो सब जगह बैक डोर चैनल खुले हुए हैं।वही चिराग ने कहा कि अगर आपके पास पैरवी है। आपके पास पहुंच है और पैसा है तो आपको नौकरी मिल जाएगी। अगर यह तीन चीज आपके पास नहीं है। तो आप लाख कोशिश कर रह जाइए। आपकी नौकरी नहीं लगेगी। आप जाकर देख सकते हैं कैसे कैसे लोगो का बहाल किए गए है। सिग्नेचर तक करना नहीं आता। उनलोगो को नियुक्त किया गया है। जिनको बेहतर नंबर आया है। उसको नही लिया गया है। तो यह दर्शाता है की सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में ही हो रहा है।


Suggested News