बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर चिराग की नजर, कहा केंद्रीय नेतृत्व से हुई है बातचीत, अगले कुछ घंटे बिहार के लिए अहम्

बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर चिराग की नजर, कहा केंद्रीय नेतृत्व से हुई है बातचीत, अगले कुछ घंटे बिहार के लिए अहम्

PATNA : हाल के दिनों में चल रहे बिहार के राजनीतिक गतिविधियों पर कटाक्ष करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा की बिहार की राजनीतिक गतिविधियों पर हमने भी नजर बना रखी है।

उन्होंने कहा की बिहार की हालिया राजनीति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से भी उनकी बातचीत हुई है। हालांकि अभी इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा और जो भी होगा वह बिहार के हित में होगा।

वही चिराग ने कहा की खरमास की समाप्ति के बाद जब शुभ दिन की शुरुआत होती है। तो उस वक्त बिहार की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल होगा जो मौजूदा स्थिति में देखने को भी मिल रहा है और आने वाले कुछ घंटे बिहार की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Editor's Picks