बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिया के हुए चिराग-लगाया जयकारा, LJP सुप्रीमो ने माता सीता की जन्मस्थली पर की पूजा-अर्चना

सिया के हुए चिराग-लगाया जयकारा, LJP सुप्रीमो ने माता सीता की जन्मस्थली पर की पूजा-अर्चना

पटना... बिहार चुनाव  में अपने बिहार 1st बिहारी 1st के लिए सबसे ज्यादा कोई चर्चा में हैं तो चिराग पासवान हैं। चिराग ने अपने बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्युमेंट को लांच किया, जिसमें बिहार के कई समस्याओं का समाधान था। लेकिन बिहार 1st बिहारी1st में चिराग ने एक महत्वपूर्ण वादा भी किया है। 

वो वादा है माता सीता के जन्म स्थान को विश्वपटल पर ले जाने का और अयोध्या के तर्ज पर माता सीता का मंदिर और उस जगह को विकसित करना। चिराग ने कहा राम बिना सीता अधूरे हैं। मैं माता सीता का मंदिर निर्माण करूंगा ताकि श्र्धालु माता सीता और राम के दर्शन क्रम में कर सके। सीतामढ़ी से अयोध्या तक 6 लेन की सड़क बना कर सिया-राम कोरिडोर बनाना चाहते है चिराग। 

बिहार में कई महान दिव्य शक्तियों का जन्म हो चुका है, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है बिहार का किसी ने अपनी धरोहर को बचाने कि प्रयास नहीं किया। प्रदेश सरकार का राजस्व भी इससे बढ़ेगा। सीतामढ़ी में इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

चिराग पासवान कहना है कि बिहार में जो भी दिव्य शक्तियां रही हैं, उन सबको धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाना चाहिए।


Suggested News