बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में चिराग पासवान ने किया दावा, कहा बिहार में बहुत जल्द होंगा मध्यावधि चुनाव

कैमूर में चिराग पासवान ने किया दावा, कहा बिहार में बहुत जल्द होंगा मध्यावधि चुनाव

KAIMUR : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज कैमूर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा की बिहार में जल्द मध्यावधि चुनाव होंगे। उन्होंने कहा की बिहार के एनडीए की सरकार में सीएम की कुर्सी पर आक्रमण हो रहा है। चुनाव हुए तो लोजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने चिराग पासवान कैमूर पहुंचे थे। 

वही बिहार में बढ़ती महंगाई पर चिराग पासवान ने कहा की यह जनता का विषय है कि देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार है। खास तौर पर बिहार में तो जरूर इस बढ़ती महंगाई से राहत  मिलनी चाहिए, क्योंकि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने कहा था की चुनाव में हमलोगों से वोट लेते हुए की बिहार में डबल इंजन की सरकार आएगी तो केंद्र से बहुत सहायता मिलेगी। उस सहायता का अच्छे से उपयोग किया जाएगा। जिससे बिहार बिहार में कई सुविधाएं होंगी। लेकिन जिस तरीके से इस समय महंगाई चरम सीमा पर है। जिस तरीके से पेट्रोल  एंव अन्य चीजों के दाम चरम सीमा पर है। इससे आम जनता परेशान हो चुकी है।  

वही इस बात पर कई लोग कहते हैं कि केंद्र सरकार के अंतर्गत यह महंगाई बढा है,तो उन्होंने कहा कि टेक्स को खत्म करें। ताकि जनता को राहत मिले। नहीं तो फिर डबल इंजन की सरकार होने का फायदा क्या है। जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अगर धरातल पर यह सब बातें नहीं उतर पा रही हैं तो फिर इस डबल इंजन के सरकार का क्या फायदा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News