बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने 16 सितंबर को बुलाई सांसदों की बैठक,बिहार में अफसरशाही से परेशान MP बैठक में उठाएंगे यह मुद्दा

चिराग पासवान ने 16 सितंबर को बुलाई सांसदों की बैठक,बिहार में अफसरशाही से परेशान MP बैठक में उठाएंगे यह मुद्दा

Patna : जदयू-लोजपा के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लोजपा बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने 16 सितम्बर को 2 बजे दिल्ली के 12 जनपथ अपने सरकारी आवास पर लोजपा सांसदों की बैठक बुलाई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक बिहार विधान सभा चुनाव, बिहार1st बिहारी1st के विज़न पर चर्चा होगी। वहीं बिहार में अधिकारी तंत्र हाबी है ऐसी बात भी लोजपा सांसद उठा सकते है। 

बताया जा रहा है कि लोजपा बिहार संसदीय बोर्ड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ सभी सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है इस बात से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अवगत कराया जायेगा।  वो बात सांसदो को बता सकते हैं चिराग।

लोजपा के बिहार संसदीय सदस्यों का कहना है कि जदयू नेता के॰सी॰त्यागी कहते हैं की एल॰जे॰पी॰ से गठबंधन नहीं है। ऐसे में लोजपा को जेडीयू के ख़िलाफ प्रत्याशी देने चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा बिहार में कम टेस्टिंग की बात जदयू सांसद ने पीएम को कालिदास कहा था उस बयान पर जदयू सांसद ललन सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी सांसद पास कर सकते है। 


Suggested News