बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान की LJP नेताओं के साथ बैठक शुरू, गठबंधन पर ले सकते हैं फैसला?

चिराग पासवान की LJP नेताओं के साथ बैठक शुरू, गठबंधन पर ले सकते हैं फैसला?

DELHI:M बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए में सीटों को लेकर अबतक बात नहीं बनी है. ऐसे में एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान की दिल्ली में गुरुवार को अपनी पार्टी के संसदीय दल के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से साथ तल्ख रिश्तों के बीच चिराग पासवान की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.चिराग पासवान पिछले कुछ दिनों से नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार दबाव बनाने में जुटे हैं. बिहार एलजेपी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने दो पहले एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की है.

कौन कौन है शामिल 

लोक जनशक्ति पार्टी, बिहार प्रदेश के पार्लियामेंट्री बोर्ड कमिटी की सूची

1.     राजू तिवारी, विधायक                        (चेयरमैन)

2.  प्रिंस राज, सांसद                              (सदस्य)

3.   संजय पासवान                             (सदस्य

4.    शाहनवाज अहमद कैफी                         (सदस्य)

5.    राजकुमार साह, विधायक                         (सदस्य)

6.     नूतन सिंह, सदस्य विधान परिषद                 (सदस्य)

7.  सुनीता शर्मा, पूर्व विधायक                    (सदस्य)

8.    विनोद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य विधान परिषद    (सदस्य)

9.   हुलास पाण्डेय, पूर्व सदस्य विधान परिषद        (सदस्य)

10.    डॅा. रंजीत कुमार सुमन                                  (सदस्य)

11.   संजय सिंह        

चिराग पासवान ये साफ संकेत दे चुके हैं अगर बीजेपी और जेडीयू की तरफ से एलजेपी को विधानसभा चुनाव में ठीक भागीदारी नहीं मिलती है तो एलजेपी कोई बड़ा फैसला ले सकती है. इसे भले ही प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा माना जा रहा हो. लेकिन, चिराग पासवान की तरफ से अपने सहयोगी दलों को यह संदेश बार-बार दिया जा रहा है कि उनकी पार्टी की मांग का ध्यान नहीं रखा गया तो वो अलग रास्ता ले सकते हैं. 

गौरतलब है कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद एलजेपी को पिछली बार जैसी तवज्जो नहीं मिल पा रही है. एलजेपी को नीतीश कुमार महज 30 से 32 सीटे ही देने के मूड में हैं, जिसके चलते चिराग पासवान चिंतित नजर आ रहे हैं. हालांकि, एलजेपी 2005 के विधान सभा चुनाव का उदाहरण पेश कर रही. एलजेपी ने बिना तालमेल के 178 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें 29 पर जीत मिली और उसे 12.62 फीसदी वोट मिले थे. इसी आधार पर वो खास तवज्जो चाहते हैं. एलजेपी ने 43 विधानसभा सीटों की डिमांड एनडीए के सामने रख दी है, लेकिन इस पर नीतीश कुमार और बीजेपी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है. 

Suggested News