बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा पहुंचे चिराग पासवान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, जीत का किया दावा

मोकामा पहुंचे चिराग पासवान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, जीत का किया दावा

PATNA : आज चिराग पासवान ने मोकामा में जन्मदिन मनाया। उन्होंने मोकामा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी के पक्ष में रोड शो किया। मोकामा स्थित 502 कार्यालय में चिराग ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि आज के रोड शो में जनता का जैसा जनसैलाब उमड़ा है, वह साबित करता है कि सोनम देवी बड़ी जीत हासिल कर रही है। 


मोकामा से रामविलास पासवान का पुराना नाता रहा है। वे पहले भी भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी के पति ललन सिंह को मोकामा में उम्मीदवार बना चुके हैं। बिहार की बदहाली के लिए पिछले 30 वर्ष से ज्यादा समय से सत्तासीन लालू-नीतीश जिम्मेदार हैं। 

बिहार की बेहतरी के लिए बदलाव जरूरी है। इसकी शुरुआत मोकामा से होगी जब सोनम देवी जीतेंगी। उन्होंने कहा कि आज मोकामा में जो उत्साह और समर्थन दिखा है वह जीत में परिणित होना तय है। चिराग ने कहा कि मोकामा में नीलम देवी की जीत ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा। मोकामा से बिहार को परिवर्तन का संदेश जाएगा।

प्रियदर्शन शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News