बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के गढ़ में जमकर गरजे चिराग पासवान, कहा बिहार को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिए मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश के गढ़ में जमकर गरजे चिराग पासवान, कहा बिहार को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिए मुख्यमंत्री

NALANDA : अजादी के 75 साल बाद भी मेरा बिहार पिछड़ा है। शिक्षा व रोजगार के लिए हमारे युवा अन्य राज्यों में जाते हैं। वहां वे उस राज्य के विकास में सहयोग करते हैं। बिहार काफी पिछड़ गया है। आखिर मेरा बिहार कब तक पिछड़ा रहेगा। बिहार के खोये गौरव व स्वाभिमान को हम वापस लाएंगे। बिहार की आधी से अधिक आबादी युवाओं की है। युवाओं का बिहार बनाना है। अकेला ‘चिराग’ कुछ नहीं कर सकता। इसके लिए आपसबों का सहयोग चाहिए। 

उक्त बातें बिन्द हाई स्कूल के मैदान में रविवार को लोजपा (रा) सुप्रीमो सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने सतीश कुमार द्वारा आयोजित मिलन समारोह सह जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि चिराग जीएगा आप सबों के लिए और मरेगा भी आप सबों के लिए। शरीर का हर कतरा आपके काम में लगाएंगे। आज बिहार बरबादी की कगार पर है। इसका जिम्देदार कौन है। बिहार हर मापदंड में बहुत पीछे है। 

उन्होंने कहा की बिहार में जब शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की बात करते हैं तो कमजोर करने का प्रयास करते हैं। विकसित बिहार बनाने के लिए सत्ता में बदलाव जरूरी है। जाति व धर्म से ऊपर उठकर विकसित बिहार बनाने के लिए लोगों ने बिहार वन, बिहारी वन का संकल्प लिया। 

समारोह में हजारों समर्थकों की भीड़ थी। सभा के पहले पूर्व मंत्री नन्द बाबा की प्रतिमा पर उन्होंने मल्यार्पण किया। समारोह में पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि यह सभा परिवर्तन की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। लोजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। रोजगार के लिए युवक भटक रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी ई. रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मुकुट, रहुई अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, युवा महासचिव अजीत कुशवाहा, मुकेश पासवान, पवन, यादव, पप्पू पासवान, शैलेन्द्र प्रसाद व अन्य ने भी सभा को संबोधित किया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News