बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गरजे चिराग पासवान, कहा - नीतीश कुमार अपनी कैरियर को बचाने के लिए करते है उलटफेर, हुई जांच तो नपेंगे मुख्यमंत्री

गरजे चिराग पासवान, कहा - नीतीश कुमार अपनी कैरियर को बचाने के लिए करते है उलटफेर,  हुई जांच तो नपेंगे मुख्यमंत्री

DARBHANGA : लोजपा (रामविलास) के अध्‍यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान रविवार की शाम दरभंगा पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वही मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि सृजन घोटाला तथा मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड उनको पाला बदलने को मजबूर किया है। मन में चोर उसी को होता है जिसने, अपराध किया हो। जिसको पता हो कि कल के जांच में पोल खुलेगी। यह तमाम बातें जांच का विषय है और इन सभी बातो का जांच होनी चाहिए। क्योंकि सच्चाई सभी के सामने आने चाहिए।


वही चिराग ने कहा कि जब तक ऐसी घटनाओं की सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक ऐसी घटनाओं की पुनरावृति होती है। अगर मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड का जांच हो कर अपराधियों को सजा मिल जाता। तो पटना में पुनः ऐसी घटना नहीं घटती। इसके साथ ही उन्होंने सात निश्चय पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना है। आप बिहार के किसी भी इलाके में चले जाइए, जलमीनार खड़ी है, लेकिन टंकी टूटी हुई है। कही पाईप लीक है तो कहीं गली गली के नाम पर सड़कों को खोद कर बर्बाद कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज : गांधी मैदान से CM नीतीश का ऐलान, 10 लाख क्या 20 लाख नौकरी देंगे, अब तो हमारे साथ नई पीढ़ी के तेजस्वी जुड़ गए हैं.. और विकास करेंगे

वहीं बाढ़ के सवाल पर नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि हरेक साल बाढ़ का पानी तटबंध का कटाव कर गांव में प्रवेश कर जाता है। सवाल यह उठता है कि तटबंध बनाने के नाम पर जो निकासी होती है और बाढ़ आते ही तटबंध टूट जाता है। उस पैसों की जवाबदेही कौन लेगा। आज सुखार से जितने भी किसान प्रभावित हैं। उनको किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। लेकिन उनके नामों पर पैसों की निकासी हो रही है। लेकिन किसी भी किसान परिवार को 1 रुपया का लाभ नहीं मिला है। इन तमाम चीजों की जांच होनी चाहिए। अगर इमानदारी से जांच हुई तो जांच की आंच यकीनन मुख्यमंत्री के दरवाजे तक जाएगी।

गांधी मैदान से नीतीश का ऐलान, हमारे बाद बिहार को आगे लेकर चलेंगे तेजस्वी


वही अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के समर्थक वाली सरकार बिहार में जरूर आएगी। इतना दावा के साथ मैं कह सकता हूं कि अगला कोई भी सरकार आएगी कम से कम मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत नहीं करने वाला है। उन्होंने कहा कि एनडीए 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को समर्थन नहीं करने वाली थी। इसीलिए भाजपा-जदयू का गठबंधन ख़त्म हुई। नीतीश कुमार अपनी राजनीति को बचाने के लिए महागठबंधन की ओर गए है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि महागठबंधन भी अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाएगी।


Suggested News