बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ते क्राइम के खिलाफ चिराग पासवान की पदयात्रा, बोले- बेलगाम अपराध की गिरफ्त में बिहार

बढ़ते क्राइम के खिलाफ चिराग पासवान की पदयात्रा, बोले- बेलगाम अपराध की गिरफ्त में बिहार

पटना. लोजपा (रामविलास) की ओर से आज आरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में बढ़ते अपराध और खासकर भोजपुर जिले में 9 दिनों में 9 हत्या की घटना के खिलाफ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पर गये और अपनी ओर से गहनी संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटना से बढ़ने से अब जनमानस सशंकित है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले में 9 दिनों में 9 हत्याकांड स्थिति की भयावहता बयां करती है। उन्होंने अपने पत्र में बेलगाम अपराध की स्थिति बताई है। उन्होंने कहा कि आज उनकी पदयात्रा में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब ने यह बता दिया है कि लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और उनके विफल प्रशासनिक व्यवस्था से आक्रोशित हैं।

लोजपा(रा) प्रमुख ने कहा कि पीड़ितों ने भी अपना दर्द वयां करते हुए प्रशासनिक उपेक्षा और अपराधियों को मिल रहे संरक्षण से उनके बढ़े हौसले की जानकारी दी। चिराग पासवान का कहना था कि मुख्यमंत्री जी शुरू से गृह विभाग संभाल रहे है पर उनसे विधि-व्यवस्था की स्थिति संभल नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि अब तो बिहार महाजंगल राज की गिरफ्त में आ चुका है और ऐसे में यहां के लोगों के अंदर सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए अविलंब केन्द्र सरकार को यथोचित कदम उठाना चाहिए। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

Suggested News