बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर बोले चिराग पासवान, कहा क्षेत्रीय पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की चल रही है साजिश

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर बोले चिराग पासवान, कहा क्षेत्रीय पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की चल रही है साजिश

KHAGARIA : लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने आज खगड़िया में बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला। चिराग पासवान ने कहा कि देश में क्षेत्रीय पार्टी को सत्ता से बेदखल करने और कमजोर करने की साज़िश चल रही है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। राज्य के पांच साल के स्थायी सरकार को हटाने का प्रयास चल रहा है।

उन्होंने कहा की महाराष्ट्र में सत्ता के लिए जो खेल हो रहा है,वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं हो रहा है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। चिराग ने कहा कि असम कई जिले बाढ़ से प्रभावित है। वहां की जनता परेशान है। लेकिन असम के CM बाढ़ पीड़ितों को मदद दिलाने के बजाय महाराष्ट्र के बागी विधायकों के मेहमाननवाजी में लगे हुए है।

चिराग पासवान ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति की योग्य उम्मीदवार हैं। जिस कारण LJPR ने चुनाव में समर्थन करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि चिराग पासवान एक बरसी समारोह में भाग लेने आज खगड़िया आए थे। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News