बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पर चिराग पासवान ने किया जोरदार हमला, कहा दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही फूट हो गयी

सीएम नीतीश पर चिराग पासवान ने किया जोरदार हमला, कहा दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही फूट हो गयी

PATNA : जदयू में मचे घमासान में अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की भी इंट्री हो गयी है। उन्होंने कहा की मैं सकारात्मक राजनीति करता हूँ। किसी का कोई मॉडल नहीं हूँ। दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गयी है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे। बता दें आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरसीपी प्रकरण पर बोलते हुए कहा था की चिराग मॉडल लाने की कोशिश की जा रही थी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा की वे 2020 में भी कंफ्यूजन में थे और आज भी कन्फ्यूज हैं। उन्हें चिराग पासवान ने नहीं-बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था। मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूँ।

चिराग पासवान ने कहा की उनमें 2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं। पहले मुझ पर हमला और अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर हमला कर रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है। इस बार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा। 

चिराग पासवान ने कहा की आज नीतीश कुमार कह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे आरसीपी सिंह भ्रष्टाचार करते रहे। इसके बावजूद  भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं। बिहार की जनता के साथ ये सरासार धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी। इनका ट्रैक रिकॉर्ड देखने के लिए ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं है। आसानी से पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार को दरअसल डरना किससे चाहिए।

Suggested News