चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- सीएम रहते हैं उधर और ताकते हैं इधर...

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- सीएम रहते ह

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लिवास की तरह पार्टी बदलते है। अगर वो इंडिया गंठबंधन में रहते है तो एनडीए की तरफ झांकते है और एनडीए में रहते है तो महागठबंधन की ओर झांकने की आदत है। मुख्यमंत्री जनादेश को ठुकराते हुए अपनी मनमानी की गठबंधन करते हैं। 

उन्होंने कहा कि, जब जनता महागठबंधन को जनादेश दिया था तब वह एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलाए और जब जनता एनडीए को जनादेश दिया तो वह महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चला रहे है। जिसके कारण 2024, में आनेवाला लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। इनकी गलत राजनीतिक के कारण आज जदयू बिहार में तीसरे नम्बर की पार्टी बनकर रह गई है। आने वाले दिन में जदयू पार्टी शून्य पर बिहार में बोल्ड हो जाएगी।  

उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री को 13 करोड़ बिहारियों की चिन्ता नही है।आज वह पूरे बिहार को जात पात में बाटकर अंग्रेजों वाली नीति पर काम कर रहे हैं। आज वह बिहारियों को जात पात में बाट कर राज करना चाहते है। जो जनता पूरी तरह से समझ गई है,और आने वाले दिन में उन्हें सबक सिखाने की काम करेंगी। जब उनसे यह पूछा गया कि एक तरफ समाजिक समरस्ता की बात की जाती है। 

Nsmch

वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार जातीय जनगणना कर रही है। इसको आप किस नजरिये से देखते है इस मामले पर उन्होंने कहा कि सरकारी योजना की लाभ पहुचने हेतु अगर वह जातीय जनगणना सही तरीके से करवाया होता तो भी सामाजिक हित मे होता लेकिन वह जातीय जनगणना भी बंद कमरे में करवाया है। जो किसी भी बिंदु पर सही नहीं है। इस जातीय जनगणना से लोगों में नफरत फैलाने का काम किया है। जो कही से उचित नहीं है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगर बिहार में मेरी सरकार बना तो हम हाथ पकड़ कर 13 करोड़ बिहारियों का चिंतन करेंगे और उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश करेंगे और मेरे सरकार में बिहारियों को शिक्षा और रोजगार को लेकर बाहर नही जाना पड़ेगा।