बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा बिहार में सुविधाएं होती तो दिल्ली क्यों जाते ?

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा बिहार में सुविधाएं होती तो दिल्ली क्यों जाते ?

PATNA : दिल्ली दौरे के बहाने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य लाभ के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली की यात्रा पर हैं। इसके लिए मेरी शुभकामनाएं है। लेकिन प्रार्थना है कि उनकी तरह दिल्ली न जा पाने वाले बिहारियों के आरोग्य पर भी वे विशेष ध्यान दें। बिहार में माकूल सुविधाएं होतीं तो वे खुद दिल्ली क्यों जाते?

बताते चलें की सीएम नीतीश कुमार आज शाम नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वह अपना मेडिकल चेकअप करवाएंगे। लेकिन उससे पहले वह बिहार म्यूजियम पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने म्यूजियम में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम विभागों के आला अधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश देते नजर आए। उनके साथ म्यूजियम का नक्शा लिए अधिकारी मौजूद थे। सीएम को बताया गया कि म्यूजियम के किस एरिया से टनल का निर्माण होगा और पटना म्यूजियम का भ्रमण करने यदि स्कूली बच्चे आते हैं तो उनके वाहनों की पार्किंग के लिए कहाँ स्थान चिह्नित किया गया है।


Suggested News