बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा बिहार में चल रहा है महाजंगलराज

हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा बिहार में चल रहा है महाजंगलराज

VAISHALI : हाजीपुर पहुंचे जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार सुशासन की लाख दावे कर ले। लेकिन बिहार में महाजंगलराज चल रहा है। नीतीश कुमार जंगलराज का विकल्प बंद कर आए थे। बिहार में हर रोज अपराधी लूट हत्या और बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में अपराधियों द्वारा मौत का तांडव मचाया जा रहा है। 

अपराधियों को कानून और प्रशासन का डर खत्म हो गया है। चिराग पासवान ने कहा की बिहार में अपराधियों को पकड़ कर फांसी पर लटकाना होगा। तब जाकर अपराध नियंत्रण होगा। बिहार में अपराधियों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। अपराधी बेहिचक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा की तमिलनाडु और केरला जैसे राज्य में 100 में से 90 अपराधियों पर कार्रवाई होती है और बिहार में 67 पर। वह भी साक्ष्य के अभाव में छूट जाते हैं। 

बिहार में महाजंगलराज का शौक पूरा करने के लिए अपराध गोली मार दे रहे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश रहते है। बिहार में जरूरत है जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई करने के लिए अपराधियों को पकड़ कर फांसी पर लटकाने की। चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर पहुंचे थे। जहाँ बीते 22 जून को अपराधियों ने व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दिया था। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News