बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के राष्ट्रपति बनने की चर्चा पर चिराग ने उठाया सवाल, चाचा पशुपति पारस पर भी जमकर बरसे

सीएम नीतीश के राष्ट्रपति बनने की चर्चा पर चिराग ने उठाया सवाल, चाचा पशुपति पारस पर भी जमकर बरसे

हाजीपुर. लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। यहां चिराग ने चाचा पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचा पशुपति पारस पीएम मोदी को अपना भगवान मानते हैं। इतनी जल्दी-जल्दी भगवान बदल ना अच्छी बात नहीं है। पहले हमारे पिताजी उनके लिए भगवान थे। इतनी जल्दी-जल्दी अगर कोई भगवान बदलेगा तो विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा पर चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षा के लिए बिहार और बिहारियों को सूली पर चढ़ाने से परहेज नहीं करेंगे। आज की तारीख में जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में मटेरियल नहीं हुआ वह पीएम और प्रेसिडेंट मेटेरियल कैसे हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि रह रह कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी और कुर्सी की लालच बढ़ती जा रही है। बिहार को जिन्होंने बदहाली कर दी और दुर्गति कर दी। आज वह व्यक्ति राष्ट्रपति बनने का बात करते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को NDA में रहने का मन नहीं है। वहीं पटना में हुए शिक्षक भर्ती पर लाठीचार्ज पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार की सरकार रहेगी तब तक ऐसी घटना होती रहेगी।

वहीं यूक्रेन और रूस के बीच उपजे विवाद के बीच वहां फंसे बिहारी छात्रों के बारे में चिराग पासवान ने चिंता जताई। चिराग पासवान ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द कोई ना कोई रास्ता निकाल कर फंसे  हुए छात्र को वहां से निकाल कर लाएगी। चिराग पासवान ने विदेश मंत्री से पत्र लिखकर फंसे हुए छात्र वापस लाने की मांग की है।

दरअसल चिराग पासवान पशुपति चाचा के संसदीय क्षेत्र में अपने पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान के कर्मभूमि हाजीपुर में इन दिनों ने लगातार दौरा-दौरा करते दिख रहे हैं। चिराग पासवान जेडीयू नेता के घर पहुंचे एक बर्थडे पार्टी में और जेडीयू नेता के घर से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

Suggested News