बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग की आशीर्वाद यात्रा : तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोजपा कार्यकर्ता, सुल्तानपुर में भी उत्साह

चिराग की आशीर्वाद यात्रा : तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोजपा कार्यकर्ता, सुल्तानपुर में भी उत्साह

HAJIPUR : खबर हाजीपुर से है जहां सदर अनुमंडल अंतर्गत लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आगामी 5 जुलाई को होने वाली आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।  इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अहम बैठक की इस दौरान चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश महासचिव अजय कुशवाहा ने बताया कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन के अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

 अजय कुशवाहा ने बताया कि सुल्तानपुर के दलित बस्ती से चिराग पासवान के द्वारा आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया है पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं और इसके जरिए लोगों को लोजपा का अहम संदेश दिया जाएगा अजय कुशवाहा ने बनाया बताया की चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुटे  हैं।

गांव में भी लोगों मे उत्साह

चिराग के आशीर्वाद यात्रा को लेकर सुल्तानपुर गांव में भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। लोग रामविलास पासवान के जाने के बाद उनके बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं। यहां रहनेवाले लोगों का कहना है चिराग ही रामविलास की विरासत का हकदार है।


Suggested News