बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग ने चचेरे भाई सांसद प्रिंस पासवान को किया साइड? राजू तिवारी को बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष...

चिराग ने चचेरे भाई सांसद प्रिंस पासवान को किया साइड? राजू तिवारी को बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष...

PATNA: लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद और चिराग के चचेरे भाई प्रिंस पासवान के दिन लदने वाले हैं। चिराग पासवान ने बिहार में कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती कर दी है। वहीं प्रधान महासचिव के पद के लिए भी नाम की घोषणा कर दी है।अब तक लोजपा सांसद प्रिंस पासवान लोजपा के अध्यक्ष रहे लेकिन अब चिराग ने कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती कर दी। हालांकि प्रिंस पासवान की भूमिका क्या होगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है। चिराग के इस निर्णय से एक बात स्पष्ट है कि फिर से लोजपा में भूचाल आने की पूरी गुंजाइश बन गई है।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने नये कार्यकारी अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के नाम की घोषणा की है। पूर्व विधायक राजू तिवारी को लोजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय पासवान को प्रधान महासचिव बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी लोजपा बिहार प्रदेश के निवर्तमान प्रधान महासचिव डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी एवं लोजपा बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। दोनों नेताओं ने नये कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी को बधाई और शुभकामनायें दी है।

तो साइडलाइन किये गए प्रिंस पासवान?

जानकारी के अनुसार चिराग पासवान ने प्रिंस पासवान को साइडलाइन कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रिंस पासवान नाराज बताये जाते हैं।हालांकि अभी वे चुपचाप हैं और समय आने पर अपनी बात रखेंगे। वहीं अब तक प्रधान महासचिव रहे डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी को इस बार इस पद से वंचित होना पड़ा। 


Suggested News