बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चन्नी के बहाने चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा इनकी वजह से लोग टिप्पणी करते हैं

चन्नी के बहाने चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा इनकी वजह से लोग टिप्पणी करते हैं

KHAGARIA : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा बिहार -यूपी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शर्मनाक और अशोभनीय बताया है। आज खगड़िया पहुंचे चिराग पासवान ने पंजाब सीएम के बयान के बहाने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की छवि और खराब हुई है। बिहारी दूसरे प्रदेश में अपमानित हो रहे हैं। इसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं। क्योंकि बिहार के गौरव को बढाने और युवाओं रोजगार देने के लिए कुछ किये ही नहीं हैं। 

उन्होंने कहा की ऐसी टिप्पणियों के लिए कौन जिम्मेवार है। नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है की बिहार फिस्सडी है।  बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा की अभी भी गौरव है। देश में सबसे अधिक आईएएस और आईपीएस बिहार से जाते हैं। मेडिकल क्षेत्र में बिहार के ही लोग है।  

चिराग ने कहा कि MLC का चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी। कई निकाय क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी के नाम का चयन भी हो गया है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नाम साझा कर दिए जायेंगे। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News