बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष की स्थिति 'चोर बोले जोर से' जैसी : भाजपा

नेता प्रतिपक्ष की स्थिति 'चोर बोले जोर से' जैसी : भाजपा

PATNA : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष की स्थिति 'चोर बोले जोर से जैसी' है। 

सिंह ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता पहले अपना और अपने दल के लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड देख लें। तब दूसरों की बात करें। जिस दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष सजायाफ्ता है और जेल में बंद है, परिवार के लोगों पर मामले हैं, मॉल, जमीन, होटल के घोटालों में संलिप्तता है, तो सहज ही समझा जा सकता है कि उस दल के दूसरे लोग कैसे होंगे और उनकी सोच कैसी होगी।

वहीँ सिंह ने कहा कि असल में नेता प्रतिपक्ष अपने उलूल-जलूल हरकतों और अनाप-शनाप बयानों से समाचारों में बने रहना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें यह सबक सिखाना चाहिए कि वे अपने सतही और गलत बयानबाजी से दूसरों को तकलीफ़ न पहुंचाएं। क्योंकि अगर वे इससे बाज न आए, तो उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं।

Suggested News