बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस चुनाव से ठीक पहले घोषित होगा महागठंबधन का CM कैंडिडेट, गोहिल बोले-सही समय लेंगे निर्णय

बिहार विस चुनाव से ठीक पहले घोषित होगा महागठंबधन का CM कैंडिडेट, गोहिल बोले-सही समय लेंगे निर्णय

PATNA : बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के पहले महागठबंधन का चेहरा क्लियर हो जाएगा। बिहार में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का कौन कैंडिडेट होगा यह समय आने पर एलान कर दिया जाएगा।आज पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के सीएम कैंडिडेट हैं, लेकिन महागठबंधन का चेहरा कौन होगा इसका ऐलान उचित समय पर कर दिया जाएगा।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में कोई भेद नहीं है। सब लोग दिल से एक हैं और लक्ष्य एक है। महागठबंधन का बस एक ही लक्ष्य है नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ फेंकना और इसके लिए महागठबंधन में शामिल सभी दल एकजुट है।बिहार प्रभारी ने कहा कि बिहार के एनडीए शासन से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। वह अब यहां बदलाव चाहती है। इसबार बिहार विधान सभा के चुनाव में बड़ा उलट-फेर होने वाला है। नीतीश सरकार का जाना लगभग तय है।

बिहारी प्रभारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम जनता को इस कुशासन से मुक्ति दिलाने का विकल्प दें। हम सरकार में आएंगे तो बिहार को एकबार फिर से आबाद करेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस महागठबंधन में शामिल दलों के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत काम करेंगी। गोहिल ने कहा कि तेजस्वी से बात हुई है,मन भी साथ है,दिल मिला हुआ है,मांझी जी से भी आज शाम में बात होने वाली है। सबकुछ साकारात्मक ही होगा। सही वक्त पर महागठबंधन का चेहरा घोषित हो जाएगा,कोई विवाद नही है।

चुनाव सही समय़ पर हो और पूरी तरह से निष्पक्ष हो

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि चुनाव सही सही वक्त पर और निष्पक्ष रुप से हो। मतदाता को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। अब इसका आकंलन चुनाव आयोग करना है।  


Suggested News