बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में चर्च में हुआ हमला, आतंकियों ने कई बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों को मार डाला, पोप ने जताया शोक

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में चर्च में हुआ हमला, आतंकियों ने कई बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों को मार डाला, पोप ने जताया शोक

DESK : दुनिया वैश्विक आंतक से जूझ रही है। जिसमें सारे देशों में आतंकी अपना आतंक फैलाने की कोशिश में लगे हैं। अफ्रीकी देश नाइजीरिया भी ऐसे देशों में शामिल है। जहां बीते रविवार को एक कैथौलिक चर्च में कुछ हमलावरों ने हमला करते से 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। मरनेवालों में बच्चे अधिक बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर ले गए हैं। वहीं इस घटना पर पोप ने भी अपना दुख जाहिर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ओंडो प्रांत के पेंटेकोस्ट में स्थित सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च की है। वहां पर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। रविवार का दिन होने के कारण यहां भीड़ अधिक थी। इसी दौरान प्रार्थना सभा के लिए आए लोगों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की और हथगोले फेंके। कुछ लोगों ने बचकर और छिपकर खुद को बचाया लेकिन ज्यादातर लोग गोलियों और हथगोलों की चपेट में आ गए। दर्जनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर तरफ खून ही खून

घटना के बाद चर्च की जो तस्वीरें सामने आई है। वह बहुत ही दर्दनाक है। उनमें चारों ओर खून और लाशें फैली दिखाई दे रही है। हमले का शक देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों पर है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान छेड़ दिया है। ओंडो को आमतौर पर शांत प्रांत माना जाता है लेकिन इस बार यह भी आतंकियों के निशाने पर आ गया।

राष्ट्रपति का आया बयान

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने कहा है कि केवल राक्षस ही ऐसा जघन्य अपराध कर सकते हैं। घृणा और हिंसा से हमारी भावनाएं नहीं बदली जा सकती हैं। हम अपने प्रेम और भाईचारे से राक्षसों को पराजित करेंगे। ओंडो के गवर्नर रोतिमी अकेरेडोलू ने कहा, हमारे हृदय दुख से भरे हुए हैं। यह मानवता के दुश्मनों का हमला है।

पोप फ्रांसिस ने जताया दुख

पोप ने नाइजीरिया में चर्च पर हमले और पेंटेकोस्ट के उत्सव के दौरान दर्जनों उपासकों समेत कई बच्चों की मौत पर दुख जताया है। पोप ने हमले के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की है। 

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चर्च पर हमले के पीछे कौन था। जबकि अधिकांश नाइजीरिया सुरक्षा मुद्दों से जूझ रहा है, ओन्डो व्यापक रूप से नाइजीरिया के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक के रूप में जाना जाता है।


Suggested News