बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति गठन को लेकर मंथन जारी,जानिए कब होगा ऐलान.....

बिहार बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति गठन को लेकर मंथन जारी,जानिए कब होगा ऐलान.....

PATNA: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने 20 मार्च 2020 को हीं प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी थी। नई टीम में आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को देखते हुए जातिगत आधार का पूरा ध्यान रखा गया था।पदाधिकारियों के नाम के ऐलान के बाद प्रदेश कार्यसमिति की टीम की घोषणा होनी बाकी रह गई थी।इसी बीच कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर देश भर में लॉकडाउन हो गया।इस वजह से सारी गतिविधियां ठप पड़ गई।

बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी

अब एक बार फिर से बिहार की तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधि शुरू कर दी है।बिहार में विधानसभा का चुनाव सिर पर है लिहाजा सभी दल के नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।बिहार बीजेपी भी लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारी में जुटी है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी नेताओं की बैठक ले रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष पंचायत लेवल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वीसी के माध्यम से बिहार कोट टीम के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें---सत्ताधारी जेडीयू विधायकों पर लग रहे गंभीर आरोप...एक हैं गालीबाज तो दूसरे पर लगा है मर्डर का संगीन आरोप

नई कार्यसमिति को अंतिम रूप देने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

इसी बीच बड़ी खबर यह निकल कर सामने आई है कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।बताया जाता है कि प्रदेश कार्यसमिति की नई टीम का ऐलान इसी हफ्ते होना था।लेकिन ऐन वक्त पर सूची जारी करने का निर्णय टाल दिया गया।क्यों कि जो सूची बनी थी उसको लेकर पार्टी के भीतर कई नेताओं की थोड़ी नाराजगी थी।इसलिए सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया।

क्या कहा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने...

अब प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान अगले महीने करेंगे।संभव है कि एक जून के बाद कभी भी नई कार्यसमिति का ऐलान हो जाए।बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि 1जून के बाद प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान होगा।

Suggested News