बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांग्लादेश में बिक रही है नागरिकता, इतने पैसे देकर खरीद सकते है आप

बांग्लादेश में बिक रही है नागरिकता, इतने पैसे देकर खरीद सकते है आप

NEWS4NATION DESK : भारत में संशोधित नागरिकता एक्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है।  देश के कई हिस्सों में नए नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच बांग्लादेश के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पैसे देकर नागरिकता को खरीदा जा सकता है।  
 
 आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आपके पास पैसा है तो आप बांग्लादेश की नागरिकता खरीद भी सकते हैं। पैसे खर्च किए जाएं तो बिल्कुल बांग्लादेश की कानून के मुताबिक वैध तरीके से बांग्लादेश की नागरिकता हासिल की जा सकती है। 

नागरिकता को लेकर चल रही बहस के बीच में ये जानना अपने आप में मजेदार है कि जिस बांग्लादेश के धार्मिक आधार पर प्रताड़ित गैरमुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है। वहां की नागरिकता पैसों के जरिए हासिल की जा सकती है।

बांग्लादेश के नये नागरिकता के नियमों के मुताबिक अगर कोई आदमी वहां 75 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 53 लाख रुपए का निवेश गैर-प्रत्यावर्तनीय निधि में करता है, तो वो वहां का स्थायी निवासी माना जाएगा। उसे वहां के स्थायी निवासियों वाली सुविधाएं हासिल होंगी।

53 लाख के निवेश के बाद वो जब तक चाहे बांग्लादेश में रह सकता है। कितनी भी बार बांग्लादेश आ-जा सकता है।  उसे बांग्लादेश आने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

इसके साथ ही अगर कोई शख्स 10 लाख यूएस डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपए बांग्लादेश के किसी अधिकृत फायनेंसियल इंस्टीट्यूशन में ट्रांसफर करता है, तो वो नागरिकता के योग्य माना जाएगा। यानी बांग्लादेश के किसी बैंक में 7 करोड़ रुपए ट्रांसफर कीजिए और बांग्लादेश के नागरिक बन जाइए।

Suggested News