बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

काम पर जा रहे सिविल इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम

काम पर जा रहे सिविल इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक सिविल इंजीनियर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के निकट एन एच 28 का है। बताया जाता है कि बरौनी थाना क्षेत्र के सहुरी गांव निवासी 50 वर्षीय राजकिशोर सिंह रोज की तरह बगराहा डीह स्थित हरि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी एन एच 28 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि राज किशोर सिंह सिविल इंजीनियर थे और हरी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी और मृतक के परिजन काफी संख्याओं में अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News