बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिविल सेवा दिवस : CM नीतीश कुमार ने DM कौशल कुमार को दिया सम्‍मान, लोक सेवा अधिकार का सफल क्रियान्‍वयन को मिली सराहना

सिविल सेवा दिवस : CM नीतीश कुमार ने DM कौशल कुमार को दिया सम्‍मान, लोक सेवा अधिकार का सफल क्रियान्‍वयन को मिली सराहना

SUPAUL : सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारी कौशल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लोक सेवाओं के अधिकार के सफल क्रियान्वयन में सुपौल जिला का सूबे में प्रथम स्थान रहा। साथ ही लोक शिकायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल को भी सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। फलस्वरूप उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि लोक सेवा अधिकार के तहत जिला में बेहतर कार्य किए गए। इसी का परिणाम है कि प्रतिदिन लोक सेवा अधिकार कार्यालय में मामलों का निष्पादन किया जाता है। सूबे में सुपौल जिला को प्रथम स्थान मिलने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिला प्रशासनिक टीम के एकजुट होकर काम करने एवं उनके प्रयासों का परिणाम है कि सुपौल को सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आने वाले मामलों का शत प्रतिशत त्वरित निष्पादन करने के लिए आगे भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

वहीं त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन, डीएसपी त्रिवेणीगंज गणपति ठाकुर ,लोक निवारण पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, एसडीएम प्रमोद कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम को बधाई दिए।

Suggested News