बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या 128 के पार, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या 128 के पार, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

MUZAFFARPUR: जिले में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लाख दावे बेशक कर लिया जाए लेकिन सभी दावे अबतक महज खोखला साबित हो रहा है। नगर निगम भले ही फॉगिंग करने का दावा करे लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिख रहा है। जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 128 के पार है।

 जिस तरह से जिला प्रशासन द्वारा फॉगिंग और कचरा सफाई कार्य कराया जा रहा है उसके बाबजूद जब डेंगू मरीजों का आंकड़ा बदस्तूर बढ़ता जा रहा है जो जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के कार्यों की कलई खोल रहा है। 

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन शैलेश कुमार सिंह ने 128 डेंगू मरीजों की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि जिले में फॉगिंग का कार्य लगातार चलाया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के आसपास पानी को जमा नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है। लोगों को अपने घर के आसपास साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए। 

मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News