बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय में पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पुलिस और छात्रों के बीच हुई भिड़ंत में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दी कर दिया गया है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बाघी निवासी राम प्रकाश राय का पुत्र जीडी कॉलेज का एनसीसी कैडेट विवेक कुमार रात में अपने साथी राहुल भारद्वाज के साथ खम्हार से भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार समिति के निकट अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक छात्र विवेक की मौत हो गई। इधर जैसे की विवेक की मौत की खबर छात्रों को मिली वे आक्रोशित हो उठे और आज रविवार को एनएच-31 के समीप सड़क को जमा कर दिया। छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा किया। 

सड़क से गुजर रही गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ की गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित छात्र शांत होने के वजाए पुलिस पर हमला बोल दिया।  

छात्रों द्वारा पुलिस बल पर जमकर रोड़ेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करनी पड़ी।  रोड़ेबाजी और लाठीचार्ज की इस घटना में डीएसपी राजन सिन्हा एवं थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा सहित दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। 

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस न  इस मामले में 8-10 छात्रों को हिरासत में लिया है। 

वहीं पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

बेगूसराय से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट

Suggested News