बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच हुई जमकर झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो गिरफ्तार

कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच हुई जमकर झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो गिरफ्तार

RANCHI : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद झारखंड कांग्रेस कमेटी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. हार की समीक्षा के बजाय प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार गुट और सुबोधकांत गुट में आपस में ही आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी था. 

सुबोधकांत गुट के नेता लगातार प्रदेश अध्यक्ष का विरोध कर रहे थे.  विरोध को देखते हुए कल प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के दो नेताओ को 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया था. इस मामले को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस में दोनों गुट के समर्थक आपस मे भीड़ गए. 

दोनों गुटों के नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी. इस मामले को देखते हुए वहाँ पुलिस को अपनी कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस को वहाँ लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों गुट के नेता वहाँ से हटे. फिलहाल रांची स्थित कांग्रेस भवन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

 इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के निष्काषित नेता सुरेंद्र सिंह और राकेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर कांग्रेस भवन में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. बताते चले की दोनों गिरफ्तार नेता सुबोधकांत गुट के हैं. 

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News