बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

पटना में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

Patna : पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत हुई है। दो पक्षों की ओर से हुई मारपीट और गोलीबारी में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि मसौढ़ी के मटौढ़ा गांव में एक लड़के ने एक व्यक्ति के आम के बगीचे से आम तोड़ लिया। इस मामले को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर मामला आगे बढ़ गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों की ओर से लोग जुट गए और मारपीट शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनो पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस पर हमला बोला गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस पर हमला की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गये। 

इधर घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। 

मसौढ़ी से सुमीत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News