बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद जदयू में भिड़ंत..CM नीतीश की यात्रा पर जगदा बाबू ने खड़े किए सवाल, हुआ बवाल...बड़ी बात कह दी

राजद जदयू में भिड़ंत..CM नीतीश की यात्रा पर जगदा बाबू ने खड़े किए सवाल, हुआ बवाल...बड़ी बात कह दी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच पिछले कुछ माह संबंध अच्छे नहीं रहे। जिस तरह से मुख्यमंत्री के कहने पर जगदानंद सिंह के  बेटे सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया, उसको लेकर राजद के वरिष्ठ नेता कई दिनों तक नाराज रहे। अब जब नीतीश कुमार एक बार फिर से नए साल पर बिहार के सभी जिलों के भ्रमण की घोषणा कर दी है, तो जगदानंद सिंह ने उनकी इस यात्रा को लेकर बड़ी बात कह दी है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने अब तक जितनी यात्राएं की हैं, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। यह सब बेकार साबित हुआ है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार इससे पहले भी 17 साल में बिहार में कई यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन उनमें से कोई यात्रा उपयोगी साबित नहीं हुआ। अगर उपयोगी साबित होता तो यूं बार-बार बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा करने की जरुरत नहीं होती। ऐसे में स्पष्ट है कि जो भी यात्राएं उन्होंने निकाली, वह सफल नहीं रही।

आनेवाले यात्रा पर बोले जगदानंद

नीतीश कुमार के अगले साल शुरू होनेवाले बिहार भ्रमण को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा बिहार में आप सरकार में है। पूरा बिहार उनका कार्यक्षेत्र रहा है और अपने कार्यक्षेत्र में लोगों की समस्याएं जानने के लिए जाना और उसे दूर करना बहुत पवित्र काम है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो भी यात्राएं उन्होंने की, उसका फायदा भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। इस बार नीतीश कुमार जो यात्रा निकालनेवाले हैं, उसका फायदा निश्चित रूप से बिहार को मिलेगा।

यह हैं बिहार में नीतीश कुमार की पिछले 17 साल में निकाली गई यात्राएं

अपने पहले कार्यकाल के चार साल बाद नीतीश कुमार ने बिहार में पहली बार 9 जनवरी 2009 से नीतीश कुमार ने विकास यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते और ऑनस्पॉट निर्णय लेते। इसने उन्हें खूब लोकप्रिय बनाया। इसके बाद 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा और 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा की शुरुआत की। वहीं, 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा के बाद हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी सफलता मिली।

नीतीश ने वर्ष 2010 के चुनाव में भारी सफलता के बाद यात्राओं का दौर जारी रखा। 9 नवंबर 2011 से उन्होंने सेवा यात्रा की शुरुआत  की। इसके बाद 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा पर निकले। वर्ष 2013 में एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा की शुरुआत की और इसी साल 13 नवंबर से वे संपर्क यात्रा पर निकले। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद ये उनकी पहली यात्रा थी। इसके बाद निश्चय यात्रा की शुरुआत उन्होंने 9 नवंबर 2016 से की।

जुलाई 2017 में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा की। जल-जीवन-हरियाली यात्रा 3 दिसंबर 2019 से शुरू कर वे विधानसभा चुनाव 2020 से पहले आम लोगों की नब्ज टटोलने का प्रयास करते दिखे थे। वहीं पिछले साल उन्होंने समाज सुधार यात्रा निकाली थी


Suggested News