बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खाद को लेकर किसानों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BIHAR NEWS : खाद को लेकर किसानों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

AURANGABAD : जिले के रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप इफको खाद बाजार में खाद को लेकर किसान और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी। जिसमें पुलिस ने जमकर किसानों पर लाठियां चटकाई है। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। बताया जा रहा है की इफको खाद बाजार पर सुबह से ही खाद के लिए सैकड़ों किसान भूखे प्यासे लाइन में खड़े थे। किसान अमीन खान का कहना था कि हम लोग 2 दिनों से सारा काम छोड़कर यूरिया खाद के लिए खाद दुकानों का चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को इफको खाद बाजार से दबंग व्यक्ति एवं ऊपर पहुँच वाले व्यक्तियों को 40 से 50 बोरा खाद दिया जा रहा था। जिसके कारण काफी लोग आक्रोशित थे। 

अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखकर रफीगंज थाना से एसआई कामेश्वर साह अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसानों को शांति माहौल में खाद लेने के लिए आग्रह कर रहे थे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव कर मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा किया जाने लगा। एसआई कामेश्वर साह, ए एस आई अजय कुमार सिंह, सशस्त्र बल सुशील कुमार, जलालुद्दीन, अखिलेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया। इस मौके पर शरारती तत्वों द्वारा पुलिस जवान का राइफल छिनने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर पुलिस बल भागकर थाना पहुंचे। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल थाना से पहुंची और रोड जाम को हटाया। इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस वाहन के साथ अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

मामला को बढ़ते देख पुलिस इंस्पेक्टर एमके चौधरी, रफीगंज थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, कासमा थाना ए एस आई अजीत कुमार सिंह, पौथू थाना प्रभारी धनंजय कुमार, बंदेया थाना प्रभारी रामायण प्रसाद अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल को देखते हुए सभी उपद्रवी भागने लगे, भागने के दौरान एक व्यक्ति कुएं में गिर गया, उसका पैर टूट गया। कई लोग जख्मी भी हो गए। कुएं में गिरे लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा रस्सी के मदद से निकाला गया। पुलिस द्वारा खदेड़ने के दौरान कई लोगों पर लाठी चार्ज की गई। समाजसेवी रविंद्र सिंह का कहना था कि 10 दिन पूर्व खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया था और हंगामा भी हुआ था, जिसमें अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News