बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, देखिए मोतिहारी की असली तस्वीर .......

गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, देखिए मोतिहारी की असली तस्वीर .......

MOTIHARI : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। बापू की 150वीं जयंती को स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के रुप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर पिछले एक साल से तैयारी चल रही है। पूरे देश में पीएम मोदी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

लेकिन मोतिहारी की यह तस्वीर स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत अभियान की पोल खोल रहा है। गांधी जयंती के मौके पर कई संस्थाओं और स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की रैली निकाली गई है। लेकिन इस रैली को ही अपने नाकों को बंद कर सड़क से गुजरना पड़ रहा है। 

यह तस्वीर शहर के उस इलाके बलुआ चौक की है जहां गांधी म्यूजियम है। तस्वीर में आप खुद ही देख सकते है कि किस तरह से सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सुअर कुड़ों को कुरेद रहे है और बगल से लोग नाक बंद कर गुजर रहे है। 

अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसी तरह से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना पूरा हो पायेगा। 

Suggested News