बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पहुंचे सूरजभान सिंह के घर, सांसद पुत्र की असामयिक मौत पर जतायी शोक संवेदना

सीएम नीतीश पहुंचे सूरजभान सिंह के घर, सांसद पुत्र की असामयिक मौत पर जतायी शोक संवेदना

MOKAMA :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को  पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और सांसद वीणा देवी के मोकामा स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सूरजभान सिंह के पुत्र के असामयिक निधन पर अपनी संवेदना प्रगट की। मुख्यमंत्री ने सिंह दम्पति को दुख की घड़ी में धैर्य बनाये रखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी और विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू भी थे। 


सूरजभान सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री भाजपा नेता वेंकटेश नारायण सिंह से मिलने उनके आवास पर गए और उनसे मुलाकात की। करीब एक माह पूर्व दिग्गज भाजपा नेता वेंकटेश नारायण की पत्नी का निधन हो गया था।


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर के कार्यक्रम में शामिल होकर पटना लौट रहे थे। इस दरम्यान उन्होंने मोकामा में रुक कर अपनी शोक संवेदना प्रगट की।

Suggested News