बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का किया ऐलान

डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का किया ऐलान

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश की पहली संसद के सांसद एवं बिहार के डुमरांव राज के अंतिम महाराज कमल बहादुर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेशमें कहा है कि शिक्षा और सामाजिक विकास में स्व. कमल बहादुर सिंह का अहम योगदान रहा है। उनके निधन से एक स्वणिर्म और गौरवशाली अतीत का अंत हो गया है। 

स्व. कमल बहादुर सिंह ने शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में मुक्त हस्त से जमीन और संसाधन दान दिए। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. कमल बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News