पटना: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सदस्य बीजेपी एमएलसी हरिनारायण चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण चौधरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर व सम्मान प्राप्त किया। उनका निधन राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। सीएम ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।