बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की प्रचंड जीत पर बोले सीएम हेमंत सोरेन,कहा-काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की प्रचंड जीत पर बोले सीएम हेमंत सोरेन,कहा-काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती

RANCHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। अरविंद केजरीवार के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। इधर आप की इस प्रचंड जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने केजरीवाल को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। मैं अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक रूप से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है। 

हेमंत सोरेन  ने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ और की राजनीति नहीं चलेगी। अब देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News