बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 फरवरी से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी निकालेंगे गरीब संपर्क यात्रा, नवादा से होगी शुरुआत

12 फरवरी से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी निकालेंगे गरीब संपर्क यात्रा, नवादा से होगी शुरुआत

GAYA : बिहार की राजनीति में यात्राओं का दौर जारी है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ समाधान यात्रा कर रहे हैं। वहीँ कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से आगामी 12 फरवरी से सूबे में गरीब संपर्क यात्रा निकाला जाएगा। इस यात्रा की  12 फरवरी से होगी, जिसका समापन 22 फरवरी को होगा। 

इसकी जानकारी हम  पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साथियों के साथ मिलकर गरीब संपर्क यात्रा निकाली जाएगी जो नवादा जिले से 12 फरवरी से शुरू होगी और नवादा, जहानाबाद, अरवल और गया में जाकर जनसभा करेगी। 26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा की नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं उनकी नियत में खोट नहीं है। वह प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ पदाधिकारियों के गलती से जो नीतीश कुमार की सोच है वह धरातल पर नहीं आ रहा है। लोगों की सोच है की नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं। यह गलत है।

मांझी ने कहा की जनसंपर्क के माध्यम से सूचना ग्रहण करेंगे कि कहां नल जल , इंदिरा आवास, राशन कार्ड, भूमि सुधार वह अन्य योजना की व्यवस्था हुई है या नहीं या क्या सुधार की गुंजाइश है। सभी पहलुओं का फीडबैक नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा और उनकी हाथ मजबूत किया जाएगा। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News