बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री, लोगों से की शराबबंदी को सफल बनाने की अपील

समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री, लोगों से की शराबबंदी को सफल बनाने की अपील

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर के पटेल मैदान में राज्य में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति हेतु चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान में शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में अभियान चलाने के दौरान हम 9 जगहों पर गए थे और इस बार अभियान में 12 जगहों पर जाएंगे. जिसका आज पांचवा दिन है। शराबबंदी के पक्ष में तथा दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्व० कर्पूरी ठाकुर जी जब वर्ष 1977 में मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने शराबबंदी लागू किया। लेकिन ढाई वर्ष बाद फिर से शुरु कर दिया गया। हमारे मन में शराबबंदी की बात शुरु से थी। हमारे मन में आशंका थी कि शराबबंदी लागू कर पाएंगे कि नहीं। हमलोग शराबबंदी को लेकर वर्ष 2011 से अभियान चला रहे हैं। इसको क्रियान्वित करने को लेकर मेरे मन में शंका थी, लेकिन जब वर्ष 2015 में महिलाओं के एक सम्मेलन में मैं गया हुआ था, महिलाओं के विकास की बातें हो रही थीं। जैसे ही हम बोलकर बैठे कि पीछे से महिलाओं ने आवाज लगायी शराब बंद कराईये। उसके बाद वापस हम माइक पर आये और कहा कि अगली बार अगर काम करने का मौका मिलेगा तो शराबबंदी लागू कर देंगे और हमने इसको लागू किया। लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सारे लोग इस काम में लगे हुए हैं। निरंतर यह अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के लिए निरंतर अभियान चलाते रहने की जरुरत है। समाज सुधार अभियान जारी रखना है, इसे घर-घर तक पहुंचाना है। जो बुकलेट दिया गया है उसे सब घर में पहुंचाना है। सभी लोग इस बुकलेट को अपने घर में रखें और लोगों को भी पढ़ाएं। 16 नवंबर को शराबबंदी के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा की और उसके बाद इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। अभी तक 75 हजार 300 छापेमारी की गई।

इस मौके पर सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 8.39 करोड़ रूपये की राशि मुख्यमंत्री ने जीविका की दीदियों को डमी चेक प्रदान कर किया। 11475 स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा प्रदत 150.75 करोड़ राशि का डमी चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 38 जलाशयों के रख रखाव हेतु डमी चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। जीविका नीरा उत्पाद समूह हेतु 20 नीरा केंद्रों को नीरा संग्रह एवं बिक्री हेतु डमी चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री परित्यक्ता, तलाकशुदा स्व रोजगार सहायता योजना मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद रामनाथ ठाकुर, सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक विरेंद्र कुमार, विधायक मीना कुमारी, विधायक अमन भूषण हजारी, विधायक अजय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सचिव अनुपम कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुरुगन डी0, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बच्चू सिंह मीणा, दरभंगा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभांकर, दरभंगा के जिलाधिकारी त्याग राजन एस०एम०, मधुबनी के जिलाधिकारी अमित कुमार, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Suggested News