बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिलकामांझी की प्रतिमा प्रकरण के बहाने पूर्व सीएम मांझी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

तिलकामांझी की प्रतिमा प्रकरण के बहाने पूर्व सीएम मांझी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

PATNA : भागलपुर शहर के तिलकामांझी चौक पर स्थापित हूल क्रांति के नायक तिलकामांझी की प्रतिमा को शुक्रवार को एक मानसिक रूप से बीमार नगर निगम के कर्मचारी ने तोड़ दी। वह प्रतिमा पर झूल गया। इससे प्रतिमा के दोनों हाथ और धनुष टूट गया। 

CM-MANJHI-SLAMS-NITISHS-GOVERNMENT-ON-THE-PRETEXT-OF-TILAKANYA2.JPG

उस व्यक्ति को प्रतिमा तोड़ते कई लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने रोका नहीं। पुलिस को भी खबर नहीं की। प्रतिमा तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इधर इस घटना को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने सियासत शुरु कर दी है। मांझी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सरकार का फेलीओर करार दिया है। 


CM-MANJHI-SLAMS-NITISHS-GOVERNMENT-ON-THE-PRETEXT-OF-TILAKANYA3.jpg

मांझी ने कहा है कि राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है। आलम यह है कि अब देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले दलित स्वतंत्रता सेनानियों को भी नहीं बख्क्षा जा रहा है। खुलेआम उनकी प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है और सरकार और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। 

पूर्व सीएम ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही दलित समाज इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।

Suggested News