बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'भारत जोड़ो यात्रा' में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी भी होंगे शामिल!, 28 दिसंबर से बिहार में शुरू

'भारत जोड़ो यात्रा' में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी भी होंगे शामिल!, 28 दिसंबर से बिहार में शुरू

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है। यह यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक है। अभी तक राहुल गांधी इस यात्रा के तहत तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र की यात्रा कर चुके हैं और मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गये हैं। वहीं इस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बिहार में भी 28 दिसंबर से हो रही है। बिहार में बांका से गया के बीच यात्रा होगी। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

पटना एयरपोर्ट पर न्यूज4नेशन से बात करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोग अपने आप जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के काम करने के तौर तरीकों से लोग निराश हैं और राहुल गांधी की इस यात्रा से लोगों में उत्साह जगा है। बिहार में ये यात्रा आगामी 28 दिसंबर को होगी, जिसकी तैयारी बिहार कांग्रेस बड़े स्तर पर कर रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए नीतीश-तेजस्वी को न्यौता भेजा जाएगा। निश्चित रूप से नीतीश-तेजस्वी बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे से पप्पू यादव ने मुलाकात की है। इस पर बोलते हुए अखिलेश सिंह ने कहा है कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। पप्पू यादव बिहार के नेता हैं और उनकी पत्नी तो कांग्रेस की सांसद भी हैं। रही बात पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने की तो, अभी इस बड़े सवाल का जवाब मैं नहीं दे सकता हूं।

Suggested News