बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश 5 और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आज 9 जनभाओं को करेंगे संबोधित,देखें कहां-कहां है चुनावी सभा..

CM नीतीश 5 और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आज 9 जनभाओं को करेंगे संबोधित,देखें कहां-कहां है चुनावी सभा..

PATNA: बिहार विस चुनाव को लेकर आज यानी मंगलवार से नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभा होगी। मुख्मंत्री नीतीश कुमार आज पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे वहीं तेजस्वी आज नौ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री की पांच जनसभाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे। मुख्यमंत्री की पहली सभा गोपालगंज के उच्च विद्यालय मैदान भोरे में होगी। दूसरी सभा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के हरिराम महाविद्यालय मैदान, मैरवां में और तीसरी मीटिंग रघुनाथपुर के उच्च विद्यालय मैदान राजपुर में होगी। चौथी सभा जहानाबाद के उच्च विद्यालय मैदान सिकरिया में और पांचवी सभा मसौढ़ी के गांधी मैदान में होगी।  

तेजस्वी की नौ चुनावी सभा


तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अक्टूबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी मंगलवार को पूर्वाह्न 10.15 बजे अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के स्टेडियम गढ़नी, पूर्वाह्न 11 बजे तरारी विधानसभा क्षेत्र के तरारी, दोपहर 11.40 बजे गांधी मैदान औरंगाबाद, 12.25 बजे कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के वभण्डी खेल मैदान, अपराह्न 1.10 बजे इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुना मैदान में सभा करेंगे।
अपराह्न 1.50 बजे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के आरबीआर खेल मैदान, अपराह्न 2.30 बजे गोह विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान, अपराह्न 3.10 बजे मखदूमपुर विधानसभा क्षेत्र एवं अपराह्न 3.50 बजे पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लाला वदसरा मैदान दुल्हिन बाजार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Suggested News