बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने व्यवसायियों से की अपील,बिहार में नए उद्योग लगाएं-हम हर संभव मदद करेंगे

CM नीतीश ने व्यवसायियों से की अपील,बिहार में नए उद्योग लगाएं-हम हर संभव मदद करेंगे

Patna :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तीसरे दिन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्वॉरेंटाइन केंद्रों का अवलोकन किया और प्रवासी मजदूरों से सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कपड़ा जूता, बेड, फर्नीचर, साइकिल से जुड़े उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं।

व्यवसायी बिहार में लगाएं नए उद्योग

उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ता राज्य हैं।ऐसे में हमारे पास बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध है। बाजार की जरूरतों के अनुरूप उद्योग लगाने के लिए लोग आगे आएं। मुख्यमंत्री ने बिहार के व्यवसायी वर्ग से भी अपील किया है कि वे लोग नए उद्योग लगाएं। कारोबारियों को बिहार की सरकार हर संभव मदद करेगी। उद्योग लगने से बाजार का विकास होगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी।

बाहर की निजी कंपनियों ने मजदूरों के साथ किया धोखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर की निजी कंपनियों ने वहां कार्य करने वाले बिहार के प्रवासी श्रमिकों का ख्याल नहीं रखा, जबकि यह उनका दायित्व था। ऐसे में बिहार के लोग अब यहीं रहें और यही पर श्रम शक्ति का उपयोग करें। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में बहुत काम है सभी प्रवासी मजदूर यही रहिए और काम कीजिए सभी को उनके स्किल के अनुरूप काम मिलेगा। बिहार में कोई भी भूख से नहीं मरता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर आवासीत प्रवासियों का सर्वे करें और उनको रोजगार दें।

विवेकानंद की  रिपोर्ट

Suggested News