बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने लगातार तीसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के तटबंधों की विशेष निगरानी का निर्देश

सीएम नीतीश ने लगातार तीसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के तटबंधों की विशेष निगरानी का निर्देश

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना से बाल्मीकिनगर तक गंडक नदी के संवेदनशील तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने गोपालगंज के रुपनछाप और समहरा धार के निकट तटबंधों की विशेष निगरानी और सुदृढ़ीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने बगहा शहर में नदी के किनारे रिवेटमेंट का भी हवाई सर्वेक्षण किया तथा उसके सुदृढ़ीकरण का निर्देश जल संसाधन अपर मुख्य सचिव को दिया। बता दें कि सीएम लगातार तीन दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।

सीएम ने पश्चिम चंपारण के चनपटिया, नरकटियागंज तथा पूर्वी चंपारण के रमगढ़वा, सुगौली और बंजरिया इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद सीएम ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के साथ पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

इससे पहले मंगलवार को बिहार विधानसभा में बाढ़ पर सरकार का पक्ष रखते हुए सीएम ने कहा कि इस आपदा से अबतक सूबे में 25 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ है और प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।

सीएम नीतीश ने कहा किप्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ की आफत है और अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। 199 शिविरों में 1.16 लाख से अधिक लोग शरण लिए हैं जबकि 78 प्रखंडों के 555 पंचायत के 25.71 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं।

Suggested News